Search

 
 
 

बोकारो : पेटरवार में उत्पाद विभाग का छापा, 450 लीटर देसी शराब व 8000 किलो महुआ जब्त

 
Bokaro : बोकारो डीसी विजया जाधव के निर्देश पर जिला उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को पेटरवार थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया. टीम ने बिलहोरब्डा में अवैध शराब निर्माण स्थल पर छापेमारी कर 450 लीटर तैयार देसी (महुआ) शराब व 8000 किलो जावा महुआ जब्त किया. अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त करते हुए जब्त शराब, महुआ व शराब निर्माण में इस्तेमाल होनेवाली वस्तुओं को नष्ट कर दिया गया. भनक मिलते ही अवैध शराब के कारोबारी टीम के आने से पहले ही भाग निकले. उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की तैयारी चल रही थी. छापेमारी छापेमारी में उत्पाद निरीक्षक विजय कुमार पाल, अवर निरीक्षक सन्नी विवेक तिर्की, महेश दास आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-elections-second-phase-scrutiny-work-completed/">झारखंड

चुनाव: दूसरे चरण का स्क्रूटनी पूरा,15 नामांकन हुए स्वीकृत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही