Search

बोकारो : चंदनकियारी में उत्पाद विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

Bokaro : बोकारो जिला उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार की शाम चंदनकियारी के अमलाबाद ओपी क्षेत्र के भंडारीबांध में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की. टीम ने 29 लीटर विदेशी शराब, 20 लीटर बीयर व 22 लीटर देसी शराब जब्त की है. टीम धंधेबाजों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की तैयारी में थी. छापेमारी दल में उत्पाद निरीक्षक संजीत देव, अवर निरीक्षक सदर कृष्णा प्रजापति समेत अन्य जवान शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//