Search

 
 
 

बोकारो : उत्पाद विभाग की टीम ने 2 अवैध शराब भट्ठियों को किया ध्वस्त, 100 लीटर महुआ शराब जब्त

 
Bokaro : बोकारो की डीसी विजया जाधव के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को पेटरवार थाना अंतर्गत खांजो नदी किनारे बिल्होर बेड़ा गांव में अवैध शराब की दो भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. टीम ने 100 लीटर महुआ शराब जब्त करते हुए भट्ठी से 1500 किलो फरमेंटेंड महुआ को नष्ट कर दिया. संदिग्ध अभियुक्तों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी दल में उत्पाद निरीक्षक संजीत देव, अवर निरीक्षक सदर कृष्णा प्रजापति, अवर निरीक्षक तेनुघाट दीपिका कुमारी सहित जवान शामिल थे. मालूम हो कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए बोकारो जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. डीसी ने सहायक उत्पाद आयुक्त को लगातार अभियान चलाकर अवैध शराब का निर्माण व बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-raid-on-illegal-liquor-distillery-in-village-2000-kg-java-mahua-and-150-liters-of-country-liquor-destroyed-2-news-including/">गिरिडीह

: गावां में अवैध शराब भट्ठी पर छापा, 2000 किलो जावा महुआ व 150 लीटर देसी शराब नष्ट समेत 2 खबरें 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही