Search

 
 
 

बोकारो : 31 जुलाई को होगा मजदूर समाज पार्टी का विस्तार, संगठन को मजबूत करने पर होगी चर्चा

 
Bokaro :  यूनियन कार्यालय कैंप 2 में बोकारो मजदूर समाज की बैठक हुई. बैठक में यूनियन के सदस्यता रसीद, सभी विभागों में शाखा कमेटी के गठन करने का विचार, ईडी वर्क्स के साथ औपचारिक भेंट करने का निर्णय, सप्ताहिक बैठक का निर्णय, संगठन को मजबूत करने पर विचार किया गया. साथ ही 31 जुलाई को यूनियन के केंद्रीय कमेटी के पुनर्गठन के साथ विस्तार करने का निर्णय लिया गया. बैठक में सैकड़ों पदाधिकारियों ने भाग लिया. मुख्य रूप से यूनियन के महामंत्री राजेश महतो ने कहा कि बोकारो मजदूर समाज किसी व्यक्ति के निर्णय से नहीं चलता है, यह सामूहिक निर्णय एवं आंदोलन के रास्ते से चलकर विस्थापित एवं मजदूरों के हित की लड़ाई लड़ते हैं. इसे भी पढ़ें- साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-ybcc-became-the-champion-of-district-cricket-super-league-t20/">साहिबगंज

: ज़िला क्रिकेट सुपर लीग टी-20 का चैंपियन बना वाईबीसीसी

“विस्थापित एकजुट होकर अधिकार की लड़ाई लड़ें”

वहीं राजेश महतो ने यह भी कहा कि यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रहे स्वर्गीय अकलू राम महतो हमेशा से अपने कलम और मजदूर विस्थापितों के शक्ति से बोकारो के भ्रष्ट प्रबंधन के खिलाफ लड़ाई लड़कर अधिकार को दिलाने का काम करते थे. बोकारो प्रबंधन आए दिन विस्थापितों के साथ अन्याय करने का काम नहीं कर रही हैं. अब समय आ गया है कि विस्थापित एकजुट होकर बोकारो मजदूर समाज के बैनर तले अधिकार की लड़ाई लड़ें. आज बोकारो स्टील प्लांट में मजदूरों के साथ शोषण हो रहा है. यहां के चंद यूनियन नेता और भ्रष्ट प्रबंधन के मिलीभगत से इनके साथ आर्थिक और शैक्षणिक शोषण हो रहा है. इसे हमारा यूनियन कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. बैठक की अध्यक्षता यूनियन मंत्री एसएन सिंह एवं संचालन कार्यकारी महामंत्री अर्जुन महतो ने किया. बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित, एस एन सिंह, गणेश कुमार महतो, अख्तर अंसारी, प्रदीप महतो, जफर इमाम, संतोष कुमार ओझा, आरपी मंडल, बीएन शाह, चंडी चरण गोप, भारत महतो, राकेश कुमार, मदन प्रसाद महतो, आरएस शाह, अखिलेश प्रसाद उत्तम महतो सहित कई लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही