Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : तेजी से पांव पसार रहा आई फ्लू संक्रमण

Advertisement
Advertisement
सरकारी अस्पतालों में उमड़ रही मरीजों की भीड़
Bokaro : जिले में इन दिनों आई फ्लू संक्रमण या पिंक आई (कंजक्टिवाईटिस) की बीमारी तेजी से फैल रही है. यह बीमारी बच्चों से लेकर युवा और बुर्जुगों में भी बड़े पैमाने पर फैल रही है. भारी संख्या में मरीज इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, सदर अस्पताल, अनुमंडलीय और रेफरल अस्पताल पहुंच रहे हैं. 28 जुलाई को सदर अस्पताल के ओपीडी में दोपहर तक कुल 65 मरीज पहुंचे जिनमें से 35 मरीज आई फ्लू संक्रमण के थे.

नमी और उमस से बढ़ रहा संक्रमण

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ पिंकी पॉल ने बताया कि बरसात में नमी और उमस भरी गर्मी, पसीने और प्रदूषण के कारण आई फ्लू संक्रमण बढ़ रहा है. कम बारिश के कारण यह बीमारी तेजी से फैल रही है. उन्होंने बताया कि साफ-सफाई व नियमित दवा के प्रयोग से तीन चार दिनों में बीमारी ठीक हो जाती है. उन्होंने ठंडे पानी से आंखों को धोते रहने की सलाह दी. बताया कि आई फ्लू के उपचार की सुविधा सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क उपलब्ध है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/bermo-rahul-kumar-becomes-regional-president-of-janata-mazdoor-sangh-bk/">

बेरमो : जनता मजदूर संघ बीएंडके के क्षेत्रीय अध्यक्ष बने राहुल कुमार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही