Search

 
 
 

बोकारो : तुपकाडीह में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, शराब बनाने की सामग्री व वाहन जब्त

 
Bokaro : बोकारो जिला उत्पाद विभाग की टीम ने जरीडीह थाना के तुपकाडीह में नकली अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. टीम ने जरीडीह पुलिस के सहयोग से अड्डे पर छापामारी कर 100 लीटर कच्चा स्प्रिट, शराब के खाली बोतलें (प्लास्टिक व कांच), ढक्कन, ⁠झारखंड सरकार का नकली लोगो वाला स्टीकर व एक महिंद्रा जाइलो वाहन जब्त किया है. टीम के आने की भनक मिलते ही नकली शराब के धंधेबाज भागने में सफल रहे. धंधेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. छापेमारी में उत्पाद विभाग के सदर व तेनुघाट के अवर निरीक्षक सन्नी विवेक तिर्की, अवर निरीक्षक बेरमो-चंदपुरा रवि रंजन व जरीडीह थाना पुलिस के जवान शामिल थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-farmers-will-register-online-in-birsa-crop-insurance-scheme/">गिरिडीह

: बिरसा फसल बीमा योजना में किसानों का होगा ऑनलाइन पंजीकरण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही