Search

 
 
 

बोकारो: फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार, वर्दी समेत परिचय पत्र बरामद

 
Bokaro: पिंड्रजोरा पुलिस ने शुक्रवार को पुलिस की वर्दी कि आड़ में ठगी करने वाले एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि बंगाल झारखंड बॉर्डर मिर्धा चेकनाका पर पुलिस अवर निरीक्षक मोहम्मद शमीम अंसारी, आरक्षी नंद लाल दास, आरक्षी धनंजय कुमार सिंह व आरक्षी संजय कुमार वाहन चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान एक बाइक पर वर्दी पहने एक व्यक्ति जाता दिखा. संदेह होने पर वरीय अधिकारियों को सूचित किया गया. इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने एक टीम का गठन किया. इस टीम ने जांच के क्रम में उस व्यक्ति को पकड़ा, जो नकली फर्जी पुलिस बन कर घूम रहा था और नकली दस्तावेज बनाकर ठगी कर रहा था. इसे भी पढ़ें– ED">https://lagatar.in/ed-attaches-statement-of-former-jmm-treasurer-ravi-kejriwal-with-chargesheet/">ED

ने झामुमो के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल का बयान चार्जशीट के साथ अटैच किया
पुलिस ने इसके पास से पोशाक, पुलिस द्वारा उपयोग की जाने वाली विभिन्न वस्तुएं व फर्जी आईकार्ड बरामद किया. कड़ाई से पूछताछ करने पर उस व्यक्ति ने अपना नाम राहुल कुमार बताया. वह बिहार का निवासी है. वह डालमिया सीमेंट प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है. पुलिस आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गयी है. पुलिस ने उसके पास से खाकी वर्दी का शर्ट पैंट समेत कई सामान बरामद किये. इस फर्जीवाड़े को उजागर करने में पुलिस अवर निरीक्षक अंकित पांडे (थाना प्रभारी) पिंड्राजोड़ा, शमीम अंसारी, प्रकाश कुमार, महेंद्र कुमार भगत, अजय कुमार मेहता, उमेश कुमार, नंद लाल दास, धनंजय कुमार सिंह और संजय कुमार की अहम भूमिका रही. इसे भी पढ़ें– पर्यावरण">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-the-conference-of-environment-ministers-urban-naxals-kept-the-sardar-sarovar-dam-on-the-narmada-river-for-years/">पर्यावरण

मंत्रियों के सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, शहरी नक्सलियों ने नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध को वर्षों तक रोके रखा 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही