Search

 
 
 

बोकारो : सीसीएल कथारा क्षेत्र के 18 सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई विदाई

 
Kathara (Bokaro) : सीसीएल कथारा क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं के 18 कर्मी 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो गए. कथारा ऑफिसर्स क्लब में शनिवार को आयोजित समारोह में उन्हें विदाई दी गई. महाप्रबंधक संजय कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मियों को उपहार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. जीएम ने उनके कुशल स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की कामना की. सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों में बालेश्वर महतो, कृष्णा प्रजापति, सुरेश नायक, सीताराम मांझी, रमेश कुमार शर्मा,दुखु मांझी, दुर्जन सोरेन, सेवालाल टुडू, कृष्णा बाउरी, महेंद्र रजवार, रामेश्वर गोप, सुरेश कुमार शर्मा, रमेश बेलदार, लालधारी तुरी, लीलू कमार, गुजा कमार, कारू मांझी, कौशल यादव शामिल हैं. समारोह में एसओपी जयंत कुमार, क्षेत्रीय खान सुरक्षा पदाधिकारी सीबी तिवारी, जेएस पायकरा, जारंगडीह परियोजना पदाधिकारी विनोद कुमार, गुरुप्रसाद मंडल सलाहकार समिति के सदस्य मथुरा सिंह यादव, सचिन कुमार, राजू स्वामी, इकबाल हुसैन, अशोक रविदास, पीके जायसवाल आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/india-received-16-percent-more-rainfall-than-normal-in-august-imd/">भारत

में अगस्त में सामान्य से 16 प्रतिशत अधिक बारिश : आईएमडी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही