Search

 
 
 

बोकारो : बीएसएल के 29 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई विदाई

 
सहायक महाप्रबंधक ने दी सेवानवृत हो रहे कर्मियों को दी अंतिम निपटारा व मैत्री भवन की जानकारी
Bokaro : बोकारो स्टील प्लांट से जुलाई माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के लिए बोकारो क्लब के बैडमिंटन हॉल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी एवं महाप्रबंधक अनिमेष कुमार झा मुख्य व विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए और निष्ठापूर्ण सेवा के लिए बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम में सहायक महाप्रबंधक (कार्मिक) डॉ नंदा प्रियदर्शनी ने कर्मियों को अंतिम निपटारा एवं मैत्री भवन से संबंधित जानकारी दी. सभी सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को सेवा प्रमाण पत्र तथा उपहार भेंट किया गया. बता दें कि जुलाई माह में बीएसएल से कुल आठ अधिशासी एवं 29 अनाधिशासी कर्मचारी व अधिकारी सेवानिवृत्त हुए हैं. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/tenughat-sdm-held-a-meeting-to-prepare-for-independence-day/">

तेनुघाट : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को एसडीएम ने की बैठक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही