Search

बोकारो : धान क्रय केन्द्र पर नहीं पहुंच रहे किसान, 20 दिनों में 3513.07 क्विंटल धान की हुई खरीदी

दिनेश कुमार पांडेय Bokaro : बोकारो जिले में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य हासिल करना इस बार आसान नहीं होगा. वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए सरकार ने जिले में 1.89 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया है. लेकिन 20 दिन बीत जाने के बाद महज 3,513 क्विंटल ही धान की खरीदी की जा सकी है. ऐसे में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य हासिल करना जिला प्रशासन के लिए चुनौती होगा. किसानों के पास धान नहीं रहने के कारण इस बार किसान भी उत्साहित नहीं है. जिसके कारण 11 केंद्रों पर अभी तक बोहनी तक नहीं हुई है. मालूम हो कि जिले में कुल धान अधिप्राप्ति के लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं. लेकिन अब तक धान क्रय केंद्र पर किसान नहीं पहुंच पा रहे हैं. जबकि धान खरीदारी के लिए भुगतान भी नगद किए जा रहे हैं. अभी तक 60 किसानों ने धान की बिक्री की है. पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए धान खरीदारी को लेकर अब तक 2303 किसानों को एसएमएस भेजा गया है. जबकि 6384 किसान रजिस्टर्ड हैं. बता दें कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान किसानों को पंजीकृत किया गया था.

                      कहां-कहां खुला है क्रय केंद्र

बोकारो जिले के अराजू पैक्स, बगहा पैक्स, बडियारी पैक्स, चंद्रा पैक्स, गायछंदा पैक्स, घटियाली पश्चिमी पैक्स, गोमिया व्यापार मंडी, झलबदरा पैक्स, कसमार पैक्स, कुंडा पैक्स, मायापुर पैक्स, मुरहुलसुंदी पैक्स, पेक नारायणपुर पैक्स, पोस्टों पैक्स, राधा नगर पैक्स, सावड़ा पैक्स, सतनपुर पैक्स में क्रय केंद्र बनाए गए हैं.

                        आंकड़ों पर नजर

वित्तीय वर्ष 2022-23 निर्धारित लक्ष्य 1.89 लाख एमटी शुरू हुई खरीदी 15 दिसंबर 2022 कुल क्रय केंद्र -19 कितने केंद्रों पर हुई खरीदी  - 08 कितने केंद्रों पर नहीं हुई बोहनी - 11 कितनी हुई खरीदी - 3513.07 क्विंटल रजिस्टर्ड किसानों की संख्या - 6384  धान की कीमत - 2050 से 2060 रुपए प्रति क्विंटल

                 अबतक की खरीदी(क्विंटल में)

गायछंदा पैक्स -3.13 घटियाली पैक्स -13.03 कसमार पैक्स - 64.98 कुंडा पैक्स -1.30 पैंक पैक्स - 2.13 राधानगर पैक्स -1098.09 साबडा पैक्स - 215.30 सातनपुर पैक्स - 68.42

                  अभी भी खेतों में है फसल

मौसम की दगाबाजी के कारण धान की रोपाई विलंब से हुई थी. ऐसे में किसानों के धान अभी भी खेतों में लगे हुए हैं. जिसके कारण धान अधिप्राप्ति की रफ्तार धीमी पड़ी हैं. हालांकि बोकारो जिले में धान है ही नहीं. ऐसी स्थिति में इस बार निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर पाना मुश्किल है. हालांकि जिन किसानों का धान बिक्री के लिए रखा गया है. उनके धानो को खरीदने के लिए विभाग तत्पर है. [caption id="attachment_517482" align="alignnone" width="251"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/KUMARI-GEETANJALI-DSO-251x300.jpg"

alt="" width="251" height="300" /> गीतांजलि कुमारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी[/caption]

                          कहते है अधिकारी

जिला आपूर्ति पदाधिकारी गीतांजलि कुमारी ने बताया कि अधिप्राप्ति की पूरी जानकारी उन्हें नहीं है. संचिका देखने के बाद पूरी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी. यह">https://lagatar.in/bokaro-narco-test-will-be-done-for-four-suspects-in-sejal-jha-kidnapping-case-court-gives-green-signal/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : सेजल झा अपहरणकांड में चार संदिग्धों का होगा नार्को टेस्ट, कोर्ट ने दी हरी झंडी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp