Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : बेखौफ अपराधियों ने होटल पर ताबड़तोड़ की फायरिंग, कोई हताहत नहीं

Bokaro : बोकारो में अपराधी एकबार फिर सिर उठाने लगे हैं. इससे लगता है कि पुलिस का खौफ अपराधियों को नहीं है. 15 अप्रैल की देर रात सेक्टर-4 के सिटी सेन्टर स्थित होटल हिलटॉप और कोजी स्वीट्स नामक दुकान पर पांच-छह की संखया में बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायिरंग की. जब तक पुलिस वहां पहुंची, तब तक अपराधी वहां से फरार हो चुके थे. गोलियों की आवाज सुनकर होटल में मौजूद लोग दहशत में आए. लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना पाते ही सेक्टर-4 थाना प्रभारी पूनम कुजूर सदलबल घटनास्थल पर पहुंची. इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. अपराधियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा. पुलिस ने घटनास्थल से करीब आधा दर्जन खोखा बरामद की. गोली लगने से होटल हिलटॉप का ऊपरी हिस्से का शीशा टूट गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. उल्लेखनीय है है कि सिटी सेन्टर के बगल में 15 अप्रैल की शाम से दो दिवसीय मिथिला सांस्कृतिक परिषद परिसर में विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का आयोजन किया गया है. समारोह को खुद जिले के एसपी चंदन झा शिरकत कर रहे थे. बावजूद इसके अपराधी बेखौफ फायरिंग कर फरार हो गए.

व्यवसायियों ने जताई चिन्ता

सिटी सेन्टर में फायरिंग की घटना पर चास-बोकारो के व्यवसायियों ने चिंता जताई है. बोकारो व्यावसायिक प्लॉट होल्डर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि व्यवसायियों को धमकाने की ख्याल से फायरिंग की गई. शहर में अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है. इसका जीता जागता उदाहरण सरेआम फायरिंग है. बोकारो चेंबर आफ कॉमर्स के महामंत्री जगदीश चौधरी ने कहा कि गोलीकांड की उच्च स्तरीय जांच कर अपराधियों को गिरफ्तार करने की जरूरत है. गोलीबारी की घटना को देखते हुए सिटी सेंटर की विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत है. उन्होंने बोकारो शहर के चारों कोने पर लगे सीसीटीवी और पुलिस नियंत्रण कक्ष दुरुस्त करने की मांग की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=609695&action=edit">यह

भी पढ़ें : नावाडीह : इंटर कॉलेज व बीडी पब्लिक स्कूल में जगरनाथ महतो को दी गई श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही