Search

 
 
 

बोकारो : केंद्र की दमनकारी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करें- संयुक्त मोर्चा

 
Bokaro : हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर किसानों पर हुए पुलिसिया जुल्म के खिलाफ ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा ने शुक्रवार की शाम बोकारो के नया मोड़ बिरसा चौक पर प्रतिवाद सभा की. वक्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी व किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष का आह्वान किया. कहा कि केंद्र की गलत नीतियों की वजह से देश के किसान, गरीब, मजदूर व मध्यम वर्ग के लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं. सरकार जन मुद्दों पर न बात करना चाह रही है न ही सुनना चाहती है. पंजाब हरियाणा के किसान जब अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जाकर अपनी बात सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं, तो उन्हें बॉर्डर पर कीलें ठोंककर और पक्की दीवारें बनाकर रोक दिया गया है. किसानों पर दमन किया जा रहा है. आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं. रबड़ की गोलियां चलाई जा रही है. बुधवार को हरियाणा पुलिस ने एक 24 वर्षीय युवा किसान शुभ करण सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी. इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सभा को एटक के रामाश्रय प्रसाद, बीके राम, सीटू के आरके गोरांई, उमेश प्रसाद, एक्टू के देवदीप सिंह दिवाकर, जेएन सिंह, एआईयूटीयूसी के आरएस शर्मा, सुभाष प्रमाणिक, जलेस के कुमार सत्येन्द्र ने संबोधित किया. सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में हुई सभा में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-45-applications-received-in-dcs-janata-darbar-many-on-spot-solutions/">बोकारो

: डीसी के जनता दरबार में आए 45 आवेदन, कई का ऑन स्पॉट समाधान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही