Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : ज़िले में 10 से 25 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम, तैयारी पूरी

Bokaro : मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) 2023 के तहत फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 10 फरवरी से 25 फरवरी  तक चलेगा. सिविल सर्जन एबी प्रसाद ने मंगलवार को प्रेस-कॉंफ्रेंस कर ये जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. जिले में कुल 2102 बूथ बनाये गये हैं. सभी वैक्सीनेटरों को प्रशिक्षण दिया जा चूका है. सभी प्रखंडों में दवा की आपूर्ति कर दी गई है.

         24.73 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य

सिविल सर्जन ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक भी हुई है. कुल 24 लाख 73 हजार 41 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए 9,890 ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर व इसकी निगरानी के लिए 495 पर्वेक्षकों को लगाया गया है. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) गठित की गई है. कार्यक्रम से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है. जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ.रेनू भारती ने बताया कि पहले दिन 10 फरवरी को 2102 बूथ पर व शेष 14 दिन 11 से 25 फरवरी तक डोर-टू-डोर जाकर डीईसी व एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी. संवाददाता सम्मेलन में एसीएमओ डॉ.एचके मिश्रा, डॉ.सेलिना, डॉ.उत्तम कुमार, आशीष कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार व एनजीओ के प्रतिनिधि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-86-students-got-employment-letter-282-students-got-registered/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : 86 छात्रों को मिला नियोजन पत्र, 282 छात्रों का हुआ निबंधन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही