Search

 
 
 

बोकारो : चंडीपुर में फाइलेरिया पीड़ितों को मिला एमएमडीपी किट

 
एमटीएस ने डेमो देकर बताया उपयोग का तरीका
Kasmar (Bokaro) : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसमार अंतर्गत स्वास्थ्य उपकेन्द्र चंडीपुर में 21 अगस्त को फाइलेरिया से ग्रसित रोगियों के बीच एमएमडीपी कीट का वितरण किया गया. एमटीएस शैलेश ठाकुर ने बताया कि फाइलेरिया रोग एक बार किसी व्यक्ति को हो जाए तो उसे जड़ से समाप्त नहीं किया जा सकता है. इसे नियंत्रण में रखा जा सकता है. फाइलेरिया रोग को नियंत्रण हेतु एमएमडीपी किट जिसमें एक टब, जग, बाल्टी, तौलिया, साबुन, क्रीम व दवा दी जाती हैं. इस दौरान एमटीएस शैलेश ने एक डेमो देकर एमएमडीपी किट के प्रयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम में एमपीडब्ल्यू अविनाश रंजन, अनिल गोराई, संतोष महतो, सीएचओ सत्यवती कुमारी व अन्य सहिया उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=736100&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : हाथ के जख्म व स्याही बयां कर रही कस्टडी में मौत की कहानी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही