Search

 
 
 

बोकारो : चुनाव को लेकर पीठासीन व सेक्टर पदाधिकारियों को दिया गया अंतिम प्रशिक्षण

 
Bokaro : बोकारो विधानसभा क्षेत्र के पीठासीन व सेक्टर पदाधिकारियों का अंतिम प्रशिक्षण शुक्रवार को कैंप टू स्थित टाउन हाल में आयोजित किया गया. प्रशिक्षण सत्र में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी विजया जाधव भी शरीक हुईं. उन्होंने कहा कि स्वच्छ व बिना किसी त्रुटि के चुनाव संपन्न कराने में सेक्टर व पीठासीन पदाधिकरियों का अहम रोल है. पीठासीन पदाधिकारी को टीम लीडर की तरह कार्य करना होता है. उन्होंने आपसी समन्वय बनाकर मतदान संपन्न कराने का निर्देश दिया. ईवीएम–वीवीपैट कनेक्शन आदि के बारे में पूरी जानकारी कर लें. ताकि मतदान के दिन किसी तरह की परेशानी नहीं होने पाए. अपने मन से कोई कार्य नहीं करें. मतदान से संबंधित बड़ी–छोटी समस्याओं/सवालों का समाधान हैंडबुक में उपलब्ध है. इसलिए हैंडबुक पूरी तरह पढ़ व समझ लें. उन्होंने कहा कि ईवीएम–वीवीपैट में तकनीकी समस्या के समाधान के लिए जोनल पदाधिकारी के साथ टेक्निशियन उपलब्ध रहेंगे. मौके पर बोकारो विधानसभा क्षेत्र की निर्वाची पदाधिकारी एसडीओ चास प्रांजल ढांडा, पोस्टल सह वाहन कोषांग की नोडल पदाधिकारी वंदना शेजवलकर, कार्मिक कोषांग की नोडल पदाधिकारी शालिनी खलखो, प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, मीडिया कोषांग के नोडल पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, निर्वाचन कोषांग के नोडल पदाधिकारी  पंकज दुबे आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-bjp-president-jp-naddas-election-meeting-in-kasmar-on-17th/">बोकारो

: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की कसमार में चुनावी सभा 17 को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही