Search

 
 
 

बोकारो : लोहा व्यवसायी के सुपरवाइजर अपहरण मामले में 40 घंटे बाद 4 के खिलाफ प्राथमिकी

 
Bokaro : सेक्टर 12 निवासी और लोहा व्यवसायी विनोद सिंह ऊर्फ़ विनय सिंह के सुपरवाइजर भीम सिंह यादव का अपहरण कर लिया गया है. अपहरण की प्राथमिकी सेक्टर 12 थाने में दर्ज कराई गई है. एफआईआर में राकेश कुमार साह, जयराम, विजय यादव और लाला उर्फ लालू को आरोपी बनाया गया है. शनिवार देर शाम को अपहरण हुआ और 42 घंटे बाद सोमवार को प्राथमिकी दर्ज़ हुई. सेक्टर 12 थाना और सिटी थाना पुलिस के बीच यह सीमा विवाद को लेकर मामला उलझा हुआ था. पुलिस ने रविवार रात को राम मंदिर मार्केट से लावारिस हालत में भीम सिंह यादव की बाइक बरामद की थी. प्राथमिकी के लिए दिए गए आवेदन में लोहा व्यवसायी विनोद कुमार सिंह ने कहा है कि शनिवार 7 जनवरी को उनका सुपरवाइजर भीम सिंह उनके कार्यालय से निकला था. राममंदिर के समीप अवस्थित शराब दुकान के पीछे आरोपियों के साथ शराब पीने के दौरान बहस हुई थी. इस दौरान आरोपियों ने भीम सिंह की बेरहमी से पिटाई की और गाड़ी में जबरन उठाकर साथ ले गये. जिसके बाद उसका फोन अभी तक बंद है. मामले की जांच सिटी थाना व सेक्टर 12 थाना की पुलिस संयुक्त रूप से कर रही है. सिटी थाना प्रभारी महेश कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकाल चुकी है. पुलिस जल्द की आरोपियों को गिरफ़्तार कर लेगी. बताया जा रहा है कि शहर के आधा दर्ज़न ठिकानों पर पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपियों का मोबाइल लोकेशन धनबाद के बाद पटना बताया जा रहा है. यह">https://lagatar.in/bermo-still-many-people-are-waiting-for-the-roof-of-pradhan-mantri-awas-yojana/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : अब भी कई लोगों को है प्रधानमंत्री आवास योजना की छत का इंतज़ार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही