Search

बोकारो : चास अंचल के पूर्व सीओ दिलीप कुमांर, दो राजस्व कर्मचारी सहित 6 पर जमीन घपले का एफआईआर

Bokaro : चास अंचल के हैसाबातू मौजा की एक जमीन को लेकर चास अंचल के पूर्व सीओ दिलीप कुमार, दो राजस्व कर्मचारियों सहित 6 लोगों पर बोकारो न्यायालय के निर्देश पर बालीडीह थाना में गुरुवार को एफआईआर दर्ज हुआ. जमीन के कागजात की हेराफेरी को लेकर परेशान मखदुमपुर के रहने वाले मो अकबर ने बोकारो न्यायालय में परिवाद दायर किया था. जिसके बाद न्यायालय ने सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया. मो अकबर ने बताया कि उनके बहनोई ने हैसाबातू मौजा में एक जमीन पर बना हुआ मकान खरीदा था. उसकी देखभाल का जिम्मा देकर विदेश काम करने चले गए. इस बीच मो. खुर्शीद, अयूब अंसारी, मुस्तकीम अंसारी और लाल बाबू अंसारी ने चास अंचल के कर्मचारियों से मिलकर उसका फर्जी कागजात बनाकर ऑनलाइन रसीद भी कटवा ली. जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई, तो अंचल जाकर मामले की जांच के लिए गुहार लगाते हुए आवेदन दिया. लेकिन उनके आवेदन पर कोई सुनवाई नहीं हुई. सूचना के अधिकार के तहत जमीन के कागजात की मांग की, तो बताया गया कि जमीन संबंधी कोई दस्तावेज उनके पास नहीं है. इस खेल में चास के सीओ दिलीप कुमांर, राजस्व कर्मचारी मुक्तेश्वर रजक, राजस्व कर्मचारी अंजू रानी, सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी विनोद शर्मा और अंचल के प्रधान लिपिक मिथलेश पाठक की मिलीभगत से हेराफेरी हुई है. फर्जी कागजात की बदौलत दबंगों ने उनकी जमीन पर बने घर की चहारदीवारी पर ताला लगा दिया है.
इसे भी पढ़ें – धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-controlling-corruption-in-coal-industry-will-stop-pollution-in-jharia-saryu-rai/">धनबाद

: कोयला उद्योग में भ्रष्टाचार पर अंकुश से रुकेगा झरिया में प्रदूषण- सरयू राय  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//