Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : प्रसूता की मौत मामले में महिला चिकित्सक और नर्स पर एफआईआर

Advertisement
Advertisement

सदर अस्पताल में हुई थी मौत, पति ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Bokaro : सदर अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉ अनामिका सिंह व नर्स कुसुम देवी पर इलाज में लापरवाही बरतने व जान से मारने का आरोप लगाते हुए मृतका राबड़ी देवी के पति गोलू राय ने बीएस सिटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. घटना 15 सितंबर के सुबह की है. प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा भी किया था. पति का आरोप था कि 14 सितंबर की दोपहर में पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया था. उस दौरान चिकित्सक ने नॉर्मल डिलेवरी होने की बात कही थी, बाद में उसका ऑपरेशन कर दिया गया. पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया, उसके बाद ही लगातार उसकी हालत बिगड़ती चली गई. उस दौरान न तो डॉक्टर और ना ही नर्स ने ध्यान दिया. जिस वजह से पत्नी दर्द से तड़पती रही. 15 सितंबर की सुबह में महिला की मौत हो गई. उस समय सिविल सर्जन ने मामले की जांच का आश्वासन दिया था, लेकिन जिस तरह की लापरवाही दिखी. उसके बाद उन्हें विभाग के जांच पर भरोसा नहीं था.

हत्या मामले में गवाही नहीं देने की दी धमकी

सेक्टर-2 बी के आवास संख्या 3-150 निवासी उषा कुमारी के भाई राज कुमार की हत्या बीते वर्ष हो गई थी. इस मामले में उषा कुमारी को गिरफ्तार कौशल बिहारी के खिलाफ गवाही नहीं देने की धमकी मिल रही है। आरोप है कि आज़ाद नगर निवासी मो. जावेद नामक युवक ने कोर्ट परिसर में उषा को गवाही न देने की धमकी दी थी. जिसके बाद उसने मो. जावेद पर धमकी देकर परेशान करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है. अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह">https://lagatar.in/bokaro-mla-biranchi-inaugurated-vishwakarma-fair/">यह

भी पढ़ें: बोकारो : विधायक बिरंची ने विश्वकर्मा मेला का किया उद्घाटन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही