Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : अवैध शराब बरामदगी मामले में सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Advertisement
Advertisement
Bokaro : जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के गोड़ाबाली टोला के गतिगढ़ बस्ती से 13 मार्च की देर रात अवैध शराब बरामदगी मामले में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस इन अवैध शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. आरोपियों के नाम तुपकाडीह निवासी निमाई मंडल, विजय मंडल, संजय मंडल, मानगो निवासी शिबू केवट, गिरिडीह जिला के खोखरा थाना क्षेत्र के हरलडीह निवासी रंजीत मंडल, सहित अन्य दो शामिल है. विजय मंडल और संजय मंडल तुपकाडीह निवासी निमाई मंडल का बेटा है. गिरिडीह जिला के हरलडीह निवासी रंजीत मंडल की गिरफ्तारी से पुलिस को आशंका है कि अवैध शराब के कारोबार में अंतर्जिला गिरोह संलिप्त है. पुलिस छापेमारी कर उस गिरोह तक पहुंचना चाहती है. बालीडीह थाना प्रभारी नूतन मोदी ने बताया कि पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. बोकारो पुलिस गिरीडीह के लिए रवाना हो गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=267848&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो : जिले में 31 मार्च तक बनेगा दिव्यांगों का यूडीआईडी कार्ड [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही