Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : मजदूर हत्याकांड में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Advertisement
Advertisement
Bokaro : बालीडीह थाना क्षेत्र के बियाडा स्थित डालमिया सीमेंट कम्पनी में मारपीट से जख्मी मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने  छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया. प्राथमिकी मृतक नागेंद्र यादव के भाई बीरेंद्र यादव ने दर्ज कराई है. उन्होंने आवेदन पत्र में कहा है कि उनके भाई की हत्या पीट पीट कर की गई है. उन्होंने धर्मेंद्र कुमार यादव, राहुल सिंह, दिग्विजय सिंह, सूरज सिंह, श्री दुर्गा इंटरप्राइजेज के मालिक के बेटे विशाल सिंह को आरोपी बनाया है. थाना प्रभारी नूतन मोदी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया है. उन्होंने कहा कि फिलहाल सभी आरोपी भाग गए हैं, लेकिन उनके सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द सभी की गिरफ्तारी की जाएगी. बता दें कि मंगलवार 15 मार्च की रात मजदूर नागेंद्र की मौत पिटाई से हो गई थी. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-location-of-missing-laborer-from-dalmia-cement-found-in-hatia-ranchi/">बोकारो

: डालमिया सीमेंट से लापता मजदूर का लोकेशन हटिया रांची में मिला [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही