Search

 
 
 

बोकारो : सेक्टर-6 डेली मार्केट में आग लगी, 7-8 दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

Bokaro News : घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर-6 थाना प्रभारी संगीता कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल पर जुटी भीड़ को नियंत्रित किया. पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है. आग लगने के कारणों को लेकर स्थानीय लोगों ने शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई है
 
बोकारो के सेक्टर-6 डेली मार्केट में आग सगी

Bokaro News :  बोकारो के सेक्टर-6 स्थित डेली मार्केट में आज रविवार सुबह करीब 6 बजे  आग लग गई. आग की चपेट में आने से 7 से 8 दुकानें जलकर खाक हो गईं. इस घटना में दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है. हालांकि नुकसान का वास्तविक आकलन किया जा रहा है.

 

आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.  कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदारों को अपनी दुकानों में रखे सामान निकालने का मौका तक नहीं मिल सका.

 

घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर-6 थाना प्रभारी संगीता कुमारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल पर जुटी भीड़ को नियंत्रित किया. पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है. आग लगने के कारणों को लेकर स्थानीय लोगों ने शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई है. हालांकि आग लगने की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है.

 
 
मिठाई, सैलून और अन्य दुकानें हुईं राख

आग की चपेट में मिठाई  दुकान, पूजा सिटी गोल्ड, सैलून दुकान, दुर्गा ग्लास, विशन सेंटर समेत अन्य दुकानें आयी  हैं. प्रसाद मिठाई दुकान की भी तीन दुकानें जलने की बात सामने आई है. आग में दुकानों के अंदर रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया.

 
 
विश्वकर्मा पूजा के लिए आया था ऑर्डर का सामान

घटना के बाद पीड़ित दुकानदारों का रो-रोकर बुरा हाल है. दुकानदारों ने बताया कि वे सभी अपने घरों में सो रहे थे. अचानक आग लगने की सूचना मिलने पर वे तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी.

 

दुकानदारों ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा नजदीक होने के कारण दुकानों में ऑर्डर का काफी सामान मंगाया गया था.  एक दुकानदार ने कहा, दुकान में रखे 10 हजार रुपये भी जल गये. पीड़ित दुकानदारों ने कहा कि उनकी वर्षों की मेहनत और जीवनभर की कमाई इस आग में खत्म हो गयी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही