Search

 
 
 

बोकारो : पुपनकी में चलते ट्रक में लगी आग,  मची अफरातफरी

 
Bokaro : चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुपुनकी में एचएच पर रेलवे ओवरब्रिज के पास गुरुवार की रात करीब 9 बजे चलते ट्रक में अचानक आग लग गई. इसके चलते सड़क पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. कोयला लदा ट्रक धनबाद से बोकारो की ओर आ रहा था. कोयला में आग पकड़ लेने से ट्रक जलकर खाक हो गया. ट्रक से उठ रही आग की लपटें देख कई गांवों के लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम दमकल गाड़ियों के साथ पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं. चास मुफस्सिल थाना प्रभारी भी जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने का प्रयास जारी था. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/mou-between-bokaro-district-administration-and-scms-the-organization-will-develop-skills-of-youth-and-2-news-including/">बोकारो

जिला प्रशासन व एससीएमएस में एमओयू, युवाओं का कौशल विकास करेगी संस्था समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही