Search

 
 
 

बोकारो : दुंदीबाद बाजार में कपड़े की दुकान में लगी आग, 5 लाख की क्षति

 
दुकानदार आत्माराम प्रजापति सामान लेने गया था कोलकाता
Bokaro : शहर के दुंदीबाद बाजार के रेडीमेड कपड़े की एक दुकान में 26 अगस्त की सुबह आग लग गई. इससे लाखों रुपये के कपड़े जल गए. सुबह के करीब 7 बजे बाजार के दुकानदारों ने आत्माराम प्रजापति की दुकान से धुंआ उठता देखकर अग्निशमन विभाग को सूचना दी. विभाग की टीम दमकल लेकर पहुंची और दुकान की शटर को तोड़ कर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. दुकानदार आत्माराम प्रजापति सामान लेने कोलकाता गया हुआ था. घटना की सूचना पर सोनाटांड एलएच मोड़ पर रहने वाले उसके परिजन मौके पर पहुंचे. उसकी पत्नी संजू देवी अपने बेटे और बेटियों के साथ दुकान पहुंची थी. दुकानदार के पुत्र सन्नी कुमार ने बताया कि हादसे में दुकान में रखा सारा कपड़ा, रैक आदि जलकर नष्ट हो गया है. करीब 5 लाख का कपड़ा था, जो जल गया. वही आग कैसे लगी, यह समझ में नहीं आ रहा है. समय रहते आग बुझा दिया गया, नहीं तो आस-पास के कई दुकान चपेट में आ जाते.  रितूडीह की मुखिया रेखा देवी ने पीड़ित परिवार को सरकार से मदद दिलाने का आश्वासन दिया है. यह">https://lagatar.in/bermo-foundation-day-celebrations-of-kali-mandir-gomia-will-start-from-28/">यह

भी पढ़ें: बेरमो : 28 से शुरु होगा काली मन्दिर गोमिया का स्थापना दिवस समारोह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही