Search

 
 
 

बोकारो : मेडिकेंट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में लगी आग

 
Bokaro :  बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहांचल कॉलोनी स्थित नवनिर्मित मेडिकेंट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे अचानक आग लग गई. अगलगी की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम 3 दमकल गाड़ियों की साथ पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग अस्पताल के तीसरे फ्लोर पर लगी थी. इस संबंध में बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि संभवत: शार्ट सर्किट से आग लगी है. तीसरी फ्लोर में वेल्डिंग का काम चल रहा था. मौसम गर्म होने की वजह से अचानक आग लग गई. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. फ्लोर की वायरिंग जल गई है. शनिवार सुबह एक्सपर्ट के मुआयना के बाद ही नुकसान का आकलन किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि 7 जुलाई को हॉस्पिटल का उद्घाटन होना था. इस अग्निकांड के कारण उद्घाटन की तिथि आगे बढ़ाई जा सकत है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-candidate-jairam-mahato-ordered-to-appear-with-the-proposers/">गिरिडीह

के प्रत्याशी जयराम महतो को प्रस्तावकों के साथ हाजिर होने का आदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही