Search

 
 
 

बोकारो : रोरिया जंगल में लगी आग, ग्रामीणों ने बुझाई

 
Bokaro : जरीडीह प्रखंड रोरिया जंगल में मंगलवार को भीषण आग लग गई थी. आग की लपटें काफी तेजी से फैल रही थीं. वन विभाग ने आग बुझाने की कोई पहल नहीं की. अंततः ग्रामीणों ने खुद बुझाने का निर्णय लिय गुरुवार की सुबह अर्जुन महतो, नंदलाल महतो, मनोज कुमार महतो, रथुराम महतो, काशीनाथ महतो, नेहरू महतो, सुकु महतो, तुलसीदास महतो, तेजू मुंडा, धीरेंद्र नाथ महतो, नागेश्वर महत, सुधीर महतो, संजय महतो, शंभू मुंडा, संतोष महतो, रंजीत महतो समेत अन्य ग्रामीण जंगल में गए एवं अपने स्तर से कड़ी मेहनत के बाद आग को काबू करने में सफलता प्राप्त की. उन्होंने बताया कि करीब 4 किलोमीटर वन क्षेत्र में आग फैल चुकी थी, जिसे काफी मशक्कत के बाद बुझा दिया गया. ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार को बंगाल के जंगलों से होकर आग की लपटें भस्की जंगल पहुंची थीं और उसके दूसरे दिन रोरिया जंगल को चपेट में ले लिया. आग से जंगल  को काफी क्षति पहुंची है. यदि नहीं बुझाई जाती पूरा पूरा जंगल जलकर राख हो जाता. वन विभाग की निष्क्रियता से ग्रामीणों में रोष है. उन्होंने विभाग से आग बुझाओ दल गठित करने की मांग की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही