Search

 
 
 

बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट के एसएमएस दो में लगी आग

 
बाहर भागकर कर्मचारियों ने बचाई जान
Bokaro : बोकारो स्टील प्लांट के एसएमएस दो के टू डिस तीन में 29 जून की देर रात विस्फोट के बाद आग लग गई. आग की लपटें निकलते देख वहां कार्यरत कर्मचारी किसी तरह बाहर भागकर अपनी जान बचाई. कर्मचारियों के बाहर निकलने से बड़ा हादसा होना टल गया. आग लगने से उत्पादन प्रभावित हुआ है. आग लगने का वजह हॉट मेटल को लेंडल के सहारे कलस्टर में ले जाते वक्त अचानक रिसाव होना बताया गया है. आग लगने की सूचना पाकर बोकारो स्टील प्लांट के फायर ब्रिगेड कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया. आग लगने से बड़े पैमाने पर नुकसान का अनुमान है. हालांकि जांच के बाद ही पता चलेगा कि किन-किन सामानों को नुकसान पहुंचा है.
यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=683505&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो : हर्षोल्लास से मनाई गई बकरीद, अमन की दुआ मांगी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही