Kathara (Bokaro) : सीसीएल ढोरी एरिया की एसडीओसीएम परियोजना के कारीपानी में गुरुवार की शाम एक बड़ा हादसा टल गया. एक डीजल टैंकर में अचानक आग लगने से परियोजना में अफरा-तफरी मच गई. वहां मौजूद कर्मियों व अन्य लोगों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई. आग की लपटें इतनी खतरनाक थीं कि इसकी जद में आने से बचना मुश्किल था. सवाल उठता है कि क्या यह हादसा था, या फिर लापरवाही के चलते आग लगी. इस घटना में कंपनी को लाखों का नुकसान हुआ है. ज्ञात हो कि दो साल पहले इसी तरह की घटना में एसडीओसीएम परियोजना में एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई थी. [wpse_comments_template]
बोकारो : ढोरी एरिया में डीजल टैंकर में आग, कर्मियों ने भागकर बचाई जान
Last Updated: Apr 25, 2024 12:00 AM (IST)