Search

 
 
 

बोकारोः दुंदीबाग बाजार में आग, आधा दर्जन दुकाने जलकर राख

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड पहले 2 और बाद में 3 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईँ. करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.
 

Bokaro : बोकारो के दुंदीबाग बाजार में भीषण आग लग गई. आग लगने से करीब आधा दर्जन दुकानें जलकर राख हो गईं. इस अग्निकांड में लाखों रुपए की संपत्ति जलने का अनुमान है. आग रुई के गद्दा की दुकान में लगी और देखते ही देखते आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया. पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी. आसपास के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों को बचाने में जुट गये. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड पहले 2 और बाद में 3 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईँ. करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. 


मिली जानकाकरी के अनुसार, पहले रुई के गोदाम में आग लगी. इसके बाद पास की गोदरेज, फोटो फ्रेमिंग, वेल्डिंग व फर्नीचर की दुकान में फैल गई. इन दुकानों का सारा सामान जलकर राख हो गया. कई गाड़ियां भी जल गयीं. आग लगने की वजह से सड़क जाम हो गई. वाहनों का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. कई जनप्रतिनिधि भी पहुंचे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही