Search

बोकारो : गोलीकांड का खुलासा,तीन अपराधकर्मी गिरफ्तार

Bokaro : शहर के व्यवसायियों एवं व्यवसायिक ठिकानों पर गोली चलाने तथा रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार अपराधकर्मियों में रजनीश राज, कारू सिंह तथा मुमताज सिद्दीकी शामिल हैं. इनमें से दो अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी नोएडा से हुई हैं. इन अपराधकर्मियों के नए संगठित गिरोह ने बारी कॉपरेटिव निवासी रेलवे ठीकेदार रामदास प्रसाद के घर पर गोली चलाकर रंगदारी मांगी थी. जबकि सेक्टर 4 स्थित मारुति वर्कशॉप पर भी दिनदहाड़े गोलियां चलवाई थी. इसे भी पढ़ें-IAS">https://lagatar.in/ias-pooja-singhal-case-ed-is-interrogating-husband-abhishek-jha-and-ca-suman/">IAS

पूजा सिंघल प्रकरण : पति अभिषेक झा और सीए सुमन से ईडी कर रही पूछताछ इसके अलावा ठीकेदार नईम अंसारी से एवं स्क्रैप ब्यवसायी गुड्डू सिंह के चीरा चास आवास पर रंगदारी नहीं देने पर गोलियां चलाई थी. तब से पुलिस इन अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी के लिए खाक छान रही थीं. इस टीम का नया सरगना रजनीश राज हैं जो लॉक डाउन के अवधि में बोकारो आया था, तबसे अपराध की दुनिया में अंगदी पांव जमाने के फिराक में था. रजनीश कुछ दिन पूर्व रौशन ठाकुर के संपर्क में था, लेकिन दोनों के बीच एक पिस्टल के विवाद ने एक दूसरे से दोनों को अलग कर दिया. तब से रजनीश अपना गिरोह के विस्तार में जुटा था. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-order-to-villagers-not-to-go-towards-closed-mines/">धनबाद

: ग्रामीणों को बंद खदानों की ओर नहीं जाने का आदेश डीएसपी सिटी कुलदीप कुमार ने बताया कि कारू सिंह पर बिहार, झारखंड मिलाकर 17 मामले दर्ज हैं जबकि रजनीश के खिलाफ बोकारो में चार तथा मुमताज सिद्दीकी पर दो मामले दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि मारुति वर्कशॉप पर ऑपरेशन का खाका रजनीश ने तैयार किया था लेकिन गोली इनमें से किसी ने नहीं चलाई थी. गोली चलाने वाले दोनों अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी हैं.     [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//