Search

 
 
 

बोकारो: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का प्रथम चरण समाप्त

 
Bokaro: जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में शनिवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ. प्रथम चरण के आखिरी दिन शिविर का आयोजन किया गया. इसमें जिला स्तरीय पदाधिकारियों के अलावा संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारियों की अगुवाई में ऑन स्पॉट दर्जनों मामलों का निबटारा करके सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया. इसे भी पढ़ें–  पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-did-shri-ganesh-for-employment-fair-distributed-appointment-letters-10-lakh-government-jobs-in-a-year/">पीएम

मोदी ने रोजगार मेले का श्री गणेश किया, नियुक्ति पत्र बांटे, एक साल में 10 लाख सरकारी नौकरियां, पहले चरण में 75,000 को मिली नौकरी
कार्यक्रम का आयोजन चास प्रखंड के सोनाबाद/नाराणपुर/चाकुलिया पंचायत, चंदनकियारी प्रखंड भोजुडीह प./अड़िता पंचायत, गोमिया प्रखंड के हजारी, स्वांग उ., स्वांग दक्षिणी पंचायत, बेरमो प्रखंड के जारंगडीह उत्तरी, नावाडीह प्रखंड के भेण्ड्रा/बाराडीह पंचायत, चंद्रपुरा प्रखंड के तारमी पंचायत, जरीडीह प्रखंड के खुंटरी पंचायत, कसमार प्रखंड के सिंहपुर पंचायत और नगर परिषद फुसरों के वार्ड संख्या 14 में किया गया. पदाधिकारियों ने पंचायत परिसर में लगे सभी स्टॉल का निरीक्षण किया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच क्रमवार जिला स्तरीय, बीडीओ/सीओ और प्रखंड स्तरीय अन्य अधिकारियों ने समस्या सुनी. मौके पर विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें–  झारखंड">https://lagatar.in/home-department-has-approved-rs-25-lakh-for-the-maintenance-and-other-works-of-jharkhand-war-memorial/">झारखंड

वार मेमोरियल के रखरखाव और अन्य कार्यों के लिए गृह विभाग ने 25 लाख रूपया की दी स्वीकृति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही