Bokaro : हरला थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से चोरी की गई पांच बाइक को पुलिस ने छापेमारी कर बरामद किया है. साथ हीं पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. मंगलवार को सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने बताया कि हाल के दिनों में शहर के कई जगहों से बाइक चोरी का मामला प्रकाश में आया था. जिसे लेकर एसपी चंदन कुमार झा ने एसआईटी का गठन किया था. जिसके बाद हरला थाना प्रभारी संतोष कुमार की अगुवाई में छापेमारी अभियान शुरू किया था. गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न जगहों पर छपेमारी की गई. इस दौरान चोरी के पांच बाइक और विभिन्न टुकड़ों में एक बाइक का पार्ट बरामद करते हुए पांच लोगो को गिरफ्तार किया गया है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/BYKE-CHORI-300x225.jpg"
alt="" width="300" height="225" /> छापेमारी के दौरान बरामद की गई बाइक[/caption] रॉबिन सिंह चोरी का मोटरसाइकिल बिक्री करवाने का काम करता है. मोती ठाकुर चोरी की मोटरसाइकिल खरीद-बिक्री का काम करता है. यामहा एफजेड को बिक्री के लिए वासेपुर धनबाद ले जाया जा रहा था लेकिन बैंक मोड़ ट्रैफिक पुलिस द्वारा चेकिंग किये जाने के क्रम में अपराधी बाइक छोड़कर भाग गये थे. जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने बाइक को ज़ब्त कर लिया था. गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर एक और बाइक बरामद की गई है. छापेमारी दल में हरला थाना प्रभारी समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bermo-thousands-stolen-including-jewelry-from-labor-leaders-closed-quarter/">यह
भी पढ़ें : बेरमो : श्रमिक नेता के बंद क्वार्टर से जेवर सहित हज़ारों की चोरी [wpse_comments_template]
कहां से हुई बरामदगी
JHO9G 3306 नंबर की बाइक रवि कुमार साव के तेलीडीह स्थित घर से बरामद किया गया. विशाल चटर्जी की निशानदेही पर चोरी हुए पैशन प्रो मोटरसाइकिल संख्या JHO9AP 9562 कुलिंग पौण्ड के बगल में झाड़ी से बरामद हुई. हरला थाना अन्तर्गत चिटाही बस्ती स्थित चंदन कुमार महतो के घर से एक हीरो अचीवर मोटरसाइकिल का कटिंग पार्टस और एक हीरो मोटरसाइकिल काले रंग से पेंट किया हुआ बरामद हुआ. धनबाद जिले के गोमो थाना अन्तर्गत हरिहरपुर स्थित मोती ठाकुर के घर से होण्डा सीडी 110 और बैंक मोड़, ट्रैफिक थाना धनबाद से यामहा एफजेड मोटरसाइकिल संख्या WB56F 8229 बरामद किया गया. [caption id="attachment_522780" align="alignnone" width="300"]alt="" width="300" height="225" /> छापेमारी के दौरान बरामद की गई बाइक[/caption] रॉबिन सिंह चोरी का मोटरसाइकिल बिक्री करवाने का काम करता है. मोती ठाकुर चोरी की मोटरसाइकिल खरीद-बिक्री का काम करता है. यामहा एफजेड को बिक्री के लिए वासेपुर धनबाद ले जाया जा रहा था लेकिन बैंक मोड़ ट्रैफिक पुलिस द्वारा चेकिंग किये जाने के क्रम में अपराधी बाइक छोड़कर भाग गये थे. जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने बाइक को ज़ब्त कर लिया था. गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर एक और बाइक बरामद की गई है. छापेमारी दल में हरला थाना प्रभारी समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bermo-thousands-stolen-including-jewelry-from-labor-leaders-closed-quarter/">यह
भी पढ़ें : बेरमो : श्रमिक नेता के बंद क्वार्टर से जेवर सहित हज़ारों की चोरी [wpse_comments_template]
Leave a Comment