Search

 
 
 

बोकारो : बीएसएल में पांच दिवसीय बेसिक कोर्स प्रशिक्षण शुरू

 
मानव संसाधन विकास विभाग के निर्देशानुसार सीमेंस लिमिटेड के द्वारा किया जा रहा है आयोजन
Bokaro : मानव संसाधन विकास विभाग के निर्देशानुसार बीएसएल के विभिन्न विभागों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम मेसर्स सीमेंस लिमिटेड के कुमार अमरेंद्र की देखरेख में किया जा रहा है. एक अगस्त को कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य महाप्रबंधक (विद्युत) देवाशीष सरकार एवं महाप्रबंधक मानव संसाधन विकास के देवरानी टोप्पो उपस्थित थे. मानव संसाधन विकास विभाग के वरीय प्रबंधक गोपाल कुमार सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. मुख्य महाप्रबंधक ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों से अधिक-से-अधिक ज्ञान हासिल करने की अपील की. इस कार्यक्रम के आयोजन में वरीय कॉपरेटिव मानव विकास संसाधन के राकेश कुमार का सराहनीय योगदान रहा. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/bokaro-indias-constituents-protest-against-manipurs-incident/">:

बोकारो : मणिपुर की घटना के खिलाफ इंडिया के घटक दलों ने दिया धरना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही