Search

 
 
 

बोकारो: बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के दोषी को पांच साल की कैद

 
Bokaro: पोक्सो स्पेशल राजीव रंजन की कोर्ट में बुधवार को दुष्कर्म मामले की सुनवाई हुई. कोर्ट ने आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास में प्रदीप लकड़ा को दोषी पाते हुए उसे पांच वर्ष की सजा सुनायी. सरकार की ओर से कोर्ट में अभियोजन का पक्ष रखने वाले विशेष लोक अभियोजक राजीव रंजन सिंह ने यह जानकारी दी. इसे भी पढ़ें- BREAKING">https://lagatar.in/breaking-mukhtar-abbas-naqvi-resigns-from-modi-cabinet/">BREAKING

: मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया
मिली जानकारी के अनुसार घटना माराफारी थाना क्षेत्र के आजाद नगर की है. यह घटना मार्च 2021 को हुई थी. आठ वर्षीय बच्ची अपनी छोटी बहन के साथ घर मे अकेली थी. उसके माता पिता दैनिक मजदूरी के लिए बाहर गये थे. इसी बीच दोषी उसके घर में घुसा. वह बच्ची को घर के बाहर जानवर रखने वाले घर में ले गया और वहां दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोग जमा हो गये. तब प्रदीप बच्ची को छोड़कर फरार हो गया. माता-पिता ने प्राथमिकी दर्ज करायी. बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. इसे भी पढ़ें- JSSC">https://lagatar.in/alleged-rigging-of-paper-leak-in-jssc-je-candidates-will-protest-in-morhabadi-on-thursday-demanding-forensic-investigation/">JSSC

‘जेई’ में पेपर लीक धांधली का आरोप, फॉरेंसिक जांच की मांग को लेकर अभ्यर्थी गुरूवार को मोरहाबादी में करेंगे विरोध प्रदर्शन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही