चेयरमैन एस कुमार ने बोकारो थर्मल प्लांट का किया निरीक्षण
Bokaro Thermal : डीवीसी के चेयरमैन एस सुरेश कुमार, तकनीकी सदस्य एम रघुराम व वित्त सदस्य जॉन मथाई ने बुधवार को डीवीसी बोकारो थर्मल प्लांट का दौरा किया. तीनों पदाधिकारियों ने 500 मेगावाट के ए प्लांट, प्रदूषण नियंत्रक प्लांट (एफजीटी), स्वीच यार्ड व कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया. साथ ही नुरीनगर स्थित डीवीसी के स्थायी ऐश पौंड़ का निरीक्षण भी किया. इसके बाद स्थानीय अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की. निदेशक भवन में पत्रकारों से बातचीत में चेयरमैन ने कहा कि डीवीसी में बिजली उत्पादन के साथ-साथ ग्राहक बनाना भी अहम जिम्मेदारी है. इसके लिए टीम भावना के साथ काम करना होगा. केंद्र सरकार का नवीकरणीय सौर ऊर्जा पर फोकस है. डीवीसी भी उसमें सम्मिलित होने की दिशा में अग्रसर है. इसके तहत डीवीसी के सभी बांधों में फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाए जाएंगे. डीवीसी की खाली जमीन का इसमें इस्तेमाल किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सोलर प्लांट लगाने के लिए विश्व बैंक भी आगे आ रहा है. डीवीसी सोलर और हाईडल पावर प्लांट के माध्यम से बिजली उत्पादन के क्षेत्र में काम करने जा रही है. स्थिति ठीक रही तो लुगू पहाड़ पर 1500 मेगावाट पंप स्टोरेज प्लांट निर्माण किया जाऐगा. इसकी डीपीआर तैयार कर ली गई है. पर्यावरण के नये मापदंड के तहत कोयला से सल्फर हटाने की प्रक्रिया के लिए 368 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए एफजीटी प्लांट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 या 6 फरवरी को ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे. निरीक्षण के दौरान एचओपी आनंद मोहन प्रसाद, महाप्रबंधक एसएन प्रसाद, सीजीएम राजेश कुमार, सुभाष सिंह, डीजीएम बीजी होलकर, चंचल मंडल, पीएम गोस्वामी, कार्यपालक निदेशक महेश कुमार, जीएम सुदीप भट्टाचार्य, सुबीर भद्र, डिप्टी कमांडेट बिरेन सेठी, विहारी चौधरी, शाहिद अकरम आदि मौजूद थे.चेयरमैन से मिले विस्थापित
बोकारो थर्मल पहुंचे डीवीसी के चेयरमैन एस सुरेश कुमार से विस्थापितों के मुद्दे पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात की. चेयरनमैन ने विस्थापित नेता जीतेंद्र यादव को आश्वस्त किया कि बहुत जल्द पूर्नवासित गांव नयाबस्ती के ग्रामीणों को जमीन का पट्टा दिया जाएगा. जमीन का पट्टा नहीं मिलने से ग्रामीणों को शैक्षणिक कार्य सहित अन्य प्रमाणपत्र बनवाने में मुश्किलें आ रही हैं. चेयरमैन से मिलने वालों में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भरत यादव, विस्थापित नेता जीतेंद्र यादव, प्रफुल्ल ठाकुर, श्रवण सिंह आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/section-144-applicable-near-cm-residence-raj-bhavan-and-ed-office-extended-till-further-orders//">सीएमआवास, राजभवन और ईडी दफ्तर के पास लागू धारा 144 अगले आदेश तक बढ़ा [wpse_comments_template]
Leave a Comment