Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने मारे छापे, दुकानदारों पर लगाया जुर्माना

Advertisement
Advertisement
Bokaro: चास अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के निर्देश पर छापामारी अभियान चलाया गया. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी और जिला परामर्शी तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम बोकारो ने संयुक्त रूप से सेक्टर-4 स्थित सिटी सेंटर में छापा मारा.

हाइजीन रेटिंग सर्टिफिकेट डिस्प्ले करना है

छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित पान मसाला व मिठाई की दुकान और होटलों की जांच की गई. छापेमारी कोजी स्वीट, स्वीट इंडिया, खट्टा मीठा, रैंबो रेस्टोरेंट, स्वीट वैली, नटखट, मानसरोवर और बेगी बर्गर में किया गया. जांच के क्रम में सभी दुकानों में यूज कुकिंग ऑयल की जांच की गई. सभी दुकानदारों को बिल में एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर अंकित करने का निर्देश दिया. साथ ही मिठाइयों के सामने मिठाई बनाने की तिथि अंकित करने का निर्देश दिया गया. FSO अपूर्वा मिंज ने बताया कि सभी दुकानदारों को दुकान में FSSAI लाइसेंस नंबर और हाइजीन रेटिंग सर्टिफिकेट डिस्प्ले करना है. इसे भी पढ़ें- सुनील">https://lagatar.in/sunil-tiwari-gets-conditional-bail-jharkhand-will-not-have-to-come-for-6-months-will-not-change-mobile-hc/">सुनील

तिवारी को मिली सशर्त बेल, 6 महीने तक नहीं आना होगा झारखण्ड, नहीं बदलेंगे मोबाइल- HC

सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश

कहा कि सभी दुकानदारों व होटल संचालकों को त्यौहार को देखते हुए सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है. जिन दुकानदारों ने अब तक फूड लाइसेंस रजिस्ट्रेशन नहीं किया है वे जल्द से जल्द अनुमंडल कार्यालय चास में आकर इससे संबंधित जानकारी प्राप्त कर लाइसेंस रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन दे सकते हैं. कहा कि लाइसेंस रजिस्ट्रेशन से संबंधित किसी भी कार्य के लिए फर्जी एजेंट/दलालों से सावधान रहें. छापेमारी के दौरान 7 दुकानों से जुर्माने वसूले गये. छापेमारी के दौरान तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला परामर्शी मोहम्मद असलम व संजय के साथ पुलिस मौजूद थी. इसे भी पढ़ें- साकची">https://lagatar.in/the-photo-of-a-woman-who-came-to-sakchi-for-mobile-finance-went-viral/">साकची

में मोबाइल फाइनांस कराने आई महिला का फोटो खींच किया वायरल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही