Bokaro : क्या बड़ा, क्या छोटा, कौन हिन्दू, कौन, मुस्लिम और कौन सिक्ख, बोकारो में शनिवार को सबों ने मिलकर खुशियों का ईद उल फितर मनाया. जाति-धर्म, ऊंच-नीच का भेद और सारे गिले-शिकवे भुलाकर सबों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. सुबह से ही बोकारो, चास सहित आसपास के इलाके में स्थित मस्जिदों और ईदगाहों में सजे-धजे युवा, बुजुर्ग और बच्चों की भीड़ लगनी शुरू हो गयी. तमाम मस्जिदों में नमाजियों का सैलाब उमड़ पड़ा. पूरी अकीदत के साथ मस्जिदों और ईदगाहों में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईद की नमाज अदा की. इसके बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी. सेक्टर-4 स्थित जामा मस्जिद की रौनक तो देखते ही बन पड़ रही थी. हजारों की संख्या में लोगों ने यहां पहुंचकर ईद की नमाज अदा की. इधर, ईद के मौके पर लोगों ने अपने घरों में मीठी सेवईं और तरह-तरह के पकवानों का भी आनंद लिया. जबकि, बड़ों ने अपने छोटों को ईदी के तौर पर कोई तोहफा या कुछ रकम दिये. दूसरी तरफ शहर की सड़कों पर आंखों में सूरमा लगाये, रंग-बिरंगे कुर्ता-पायजामा और भांति-भांति के कपड़े पहने इत्र महकाते युवाओं की टोलियों की खास चहल-पहल बनी रही. बोकारो के सिटी सेन्टर, चास व अन्य बाजारों के होटलों, रेस्तरां, पार्क में दिनभर इनकी भीड़-भाड़ लगी रही. कुल मिलाकर एक माह के रमजान के बाद आज पूरे शहर में ईद उल फितर हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. चांद की दीदार और अलविदा जुम्मे की नमाज के बाद पहले से तय समय के अनुसार उकरीद, सिवनडीह, डुमरो, आजाद नगर, हैंसाबातू, मखदुमपुर, इस्लामपुर, मिल्लत नगर, सिजुआ, झोपरो, बालीडीह, भर्रा, अंसारी मुहल्ला, सुल्तान नगर, गौस नगर, चास, न्यू पिंड़रगोडिया, सोलागीडीह, करमागोड़ा, पिपराटांड़, महेशपुर, धनधरी, पंचौरा, रामडीह, वास्तेजी, आगरडीह, रजा नगर, मोहनडीह, जाला, घटियाली, सोनाबाद आदि मुस्लिम बहुल्य इलाकों में ईद की नमाज अदा की गई. छोटे-छोटे नन्हें रोजेदारों की नमाज की अदायगी खास व देखने लायक थी. यह">https://lagatar.in/bokaro-pakariatand-road-constructed-by-dalmia-cement-inaugurated/">यह
भी पढ़ें : बोकारो : डालमिया सीमेंट द्वारा निर्मित पकरियाटांड पथ का हुआ उद्घाटन [wpse_comments_template]
बोकारो : हर भेदभाव भुला सबों ने कहा- 'ईद मुबारक'

Leave a Comment