Search

 
 
 

बोकारो : हिसिम व मंजुरा में झामुमो की कमेटी का गठन

 
Kasmar (Bokaro) :  कसमार प्रखंड अंतर्गत हिसिम व मंजुरा पंचायत में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की पंचायत कमेटी का गठन किया गया. हिसिम पैक्स भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता संजय कुमार महतो ने की. बैठक में रामदास सोरेन को अध्यक्ष, जितेंद्र किस्कू व दिनेश्वर महतो को उपाध्यक्ष, रमेश कुमार महतो को सचिव, रथुराम महतो को कोषाध्यक्ष व झरी राम महतो को मीडिया प्रभारी बनाया गया. कैलाश टुडू, मनोज कुमार हेंब्रम, रूपम भोक्ता, रामदास सोरेन, चंद्र किस्कू, विशुन लाल मरांडी, लोधन मरांडी, त्रिलोचन चंद्र देव, मंगरू महतो, बालेश्वर बेदिया, राम कुमार किस्कू, फेकन करमाली सदस्य बनाया गया है. मौके पर राजेश कुमार टुडू, श्यामलाल मांझी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. इधर, मंजुरा पंचायत में हरेंद्र महतो की अध्यक्षता व शौकत अली अंसारी के संचालन में झामुमो की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से पंचायत कमेटी का गठन किया गया. कमेटी में ऐनुल अंसारी अध्यक्ष, मो. यूसूफ अंसारी उपाध्यक्ष, द्वारिका प्रसाद महतो सचिव, रूपेश कुमार महतो कोषाध्यक्ष, रिखिलाल महतो संगठन सचिव, राजेंद्र प्रसाद महतो मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं. कार्यकारिणी सदस्यों में फरीद अंसारी, असगर अंसारी, सदानंद महतो, शौकत अंसारी, गुलाम मुस्तफा अंसारी, सुरेन्द्र महतो, लोबिन महतो, त्रिपुरारी महतो, इलियास अंसारी, विजय घांसी, अघनू महतो, मनोहर महतो शामिल हैं. चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में संजोजक मंडली के सोहेल अंसारी, पंचायत प्रमुख हरेंद्र महतो, पंचायत उप प्रमुख शौकत अली अंसारी व पूर्व पंचायत अध्यक्ष अभिश्वर महतो मुख्य रूप से मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-mla-manju-devi-inaugurated-mahashivratri-fair-in-jharkhandham/">गिरिडीह

: झारखंडधाम में विधायक मंजू देवी ने किया महाशिवरात्रि मेले का उद्घाटन  
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही