Search

 
 
 

Bokaro : CISF की पूर्व IG ए. यामिनी प्रिया का निधन, डीजी समेत अधिकारियों ने जताया शोक

Bokaro : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की पूर्व महानिरीक्षक ए. यामिनी प्रिया का दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं. उनके निधन की खबर से सीआईएसएफ अधिकारियों और जवानों में शोक की लहर है.
 

Bokaro : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की पूर्व महानिरीक्षक ए. यामिनी प्रिया का शनिवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं. उनके निधन की खबर से सीआईएसएफ अधिकारियों और जवानों में शोक की लहर है.


ए. यामिनी प्रिया ने सीआईएसएफ के पूर्वी खंड रांची सेक्टर में आईजी के पद पर भी सेवा दी थी. उन्हें डीआईजी से आईजी पद पर पदोन्नति के बाद पूर्वी खंड रांची भेजा गया था. उन्होंने 1 जुलाई 2025 को पदभार ग्रहण किया था.


हालांकि, स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते उन्होंने पदभार संभालने के करीब एक महीने बाद ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए सीआईएसएफ मुख्यालय को आवेदन दिया था.


उनके निधन पर सीआईएसएफ के महानिदेशक प्रवीर रंजन समेत बल के राजपत्रित और गैर राजपत्रित अधिकारियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. अधिकारियों ने दिवंगत पूर्व आईजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही