Search

 
 
 

बोकारो : पूर्व सांसद पीएन सिंह ने लोहांचल में पूजा पंडाल का किया उद्घाटन

 
Bokaro : धनबाद के पूर्व सांसद ने पीएन सिंह ने बुधवार को बोकारो के लोहांचल दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया. उन्होंने पंडाल में स्थापित मांग दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की. कहा कि यहां की पूजा आडंबर रहित है और यहां पूजा करने में घर सा सुकून मिलता है. त्योहार हमारी संस्कृति की पहचान हैं, जो हमें जोड़ने का काम करते हैं. दुर्गा पूजा में मां शक्ति की पूजा की जाती है और शक्ति से ही सृष्टि का संचार हुआ है. यह शक्ति उपासना का पर्व है, जो जन-जन को जोड़ने का काम करता है. पूजा समिति के अजय चौधरी ने कहा कि लोहांचल में दुर्गा पूजा का आयोजन पिछले 19 वर्षों से लगातार हो रहा है. पंडाल का पट खुलने व पूजा के बाद भक्तों के बी खिचड़ी भोग का वितरण किया गया. इस अवसर पर गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, हरे राम मिश्रा, भैया आरएन ओझा, मृगेंद्र प्रताप सिंह, विद्या सागर सिंह, ललन सिंह, अखिलेश सिंह, एके वर्मा सहित बियाडा व लोहांचल के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-police-raid-in-katras-12-boxes-of-english-liquor-seized-one-arrested/">धनबाद

: कतरास में पुलिस का छापा, 12 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, एक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही