Search

 
 
 

बोकारो : चास कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. चंडीचरण महतो का निधन

 

पूर्व विधायक उमाकांत रजक सहित कई गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Bokaro : चास कॉलेज, चास के पूर्व प्राचार्य डॉ. चंडीचरण महतो का गुरुवार तड़के पांच बजे निधन हो गया. 77 वर्षीय डॉ. महतो लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे. निधन की खबर उनके भतीजे नवीन कुमार ने दी. सूचना मिलते ही चास शिवपुरी कॉलोनी स्थित आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने के लिए शुभचिंतकों का तांता लग गया. डॉ. चंडचरण महतो के घर में पत्नी, दो बेटा और एक बेटी का भरापूरा परिवार है. पूर्व विधायक उमाकांत रजक, चास के पूर्व डिप्टी मेयर अविनाश कुमार, बीबीएम बीएड कॉलेज के सचिव अजीत प्रसाद महतो, पूर्व मुखिया गजाधर महतो, कुड़मी छात्रावास अध्यक्ष पार्वती चरण महतो, सचिव दयामय महतो बानुआर, पूर्व प्रधानाध्यापक बसंत महतो, भूषण महतो, मंटू महतो, कुड़मी छात्रावास समिति के सदस्य उमेश महतो, निरंजन महतो, भाजपा नेता अखिलेश महतो सहित दर्जनों लोगों ने उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी. चंडीचरण महतो का जन्म 20 मई 1946 को निरसा प्रखंड के डूमरजोर गांव में हुआ था. चास कॉलेज के संस्थापक पूर्व विधायक इमामुल हई खान के कार्यकाल में उन्होंने संस्थापक सदस्य के रूप में 1 जनवरी 1976 को भूगोल विभाग में लेक्चरर के रूप में कॉलेज में योगदान दिया.  वर्ष 1999 में प्राचार्य बने और 30 दिसंबर 2008 को सेवानिवृत्त हो गये. कॉलेज के विकास में उनका अहम योगदान रहा है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-youth-dies-after-falling-from-railway-bridge-near-rajabeda/">बोकारो

: राजाबेड़ा के पास रेलवे पुल से गिरकर युवक की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही