Search

बोकारो : सरस्वती शिशु मंदिर में पूर्ववर्ती विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

प्रधानाचार्य ने कहा 23 वर्षो में स्कूल के विद्यार्थियों ने देश-दुनिया में बनाया नाम
Kasmar (Bokaro) : कसमार स्थित चंद्रनारायण सरस्वती शिशु मंदिर में 25 जुलाई को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यालय से उतीर्ण होनेवाले पूर्ववर्ती विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य कपिल कुमार चौबे व अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया. प्रधानाचार्य ने कहा कि बीते 23 वर्ष में स्कूल के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने देश व राज्यों के उच्च पदों पर स्थान बनाया. समारोह में कानपुर निवासी राहुल कुमार, एनआईआईटी जमशेदपुर के मोहित कुमार के अलावा निशु मुखर्जी, प्रगति कुमारी, सरदार पटेल, ज्ञान रंजन कुमार को सम्मानित किया गया. इसके अलावा आशीष कुमार, कोयल कुमारी, दिलकश फातिमा, उत्तम कुमार नायक, अरबिंद कुमार एवं अनूपा कुमारी के पारिवारिक सदस्यों को सम्मान पत्र सौंपा गया. मौके पर भोला नाथ दत्ता, नंद‌किशोर सिंह, सरस्वती प्रजापति, ब्रहमदेव महतो, रंजना शर्मा, उमा कुमारी, सविता पांडेय, मनीषा कुमारी, यशोदा कुमारी, सोनी कुमारी, परिचारिका गुड़िया देवी, आलोमनी देवी के अलावा अन्य अभिभावक उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-cooperate-in-stopping-child-marriage-bdo/">बोकारो

: बाल-विवाह रोकने में करें सहयोग : बीडीओ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//