Bokaro : चास थाना पुलिस ने गुरुवार 4 मई को गुप्त सूचना के आधार पर ब्राउन शुगर का कारोबार करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना सहित चार लोगों को 69 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़े गए लोगों में एक महिला भी शामिल है. बरामद ब्राउन शुगर की कीमत लगभग एक लाख रूपये बताई जा रही है. गिरफ़्तार गिरोह का सरगना कमलेश यादव, कुंदन कुमार और अमृता देवी बिहार के आरा के रहने वाले हैं, जबकि दीपक बोकारो के कुर्मीडीह का रहने वाला है. यह जानकारी चास के एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने चास थाने में पत्रकारों को दी. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार सभी लोग नशे का कारोबार करते हैं और युवाओं को नशे की लत में धकेलने का काम कर रहे थे. उन्होंने बताया कि सभी की गिरफ्तारी गरगा नदी छठ घाट के पास से की गई है. उन्होंने बताया कि पुलिस को यह सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग नशे का कारोबार करने के लिए चास के होटल में ठहरकर इसका कारोबार कर रहे हैं. सूचना के बाद चास सीओ के नेतृत्व गठित टीम ने छापेमारी गिरोह को दबोच लिया. यह">https://lagatar.in/bokaro-estimates-committee-of-vidhansabha-reached-bokaro-on-study-tour/">यह
भी पढ़ें : बोकारो : अध्ययन यात्रा पर बोकारो पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति [wpse_comments_template]
बोकारो : एक लाख के ब्राउन शुगर के साथ महिला सहित चार गिरफ़्तार

Leave a Comment