Search

 
 
 

बोकारो : भोजूडीह रेलवे स्टेशन पर फिर रुकेगी चार एक्सप्रेस ट्रेनें

 
स्वर्णरेखा, नीलांचल, शालिमार व इंटरसिटी का होगा ठहराव
Bokaro : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल स्थित भोजूडीह स्टेशन से होकर चलनेवाली कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव कोरोना के खत्म होने के बाद भी शुरू नहीं किया गया था. इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. इधर रेलवे की ओर से चार एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की घोषणा कर दी गई है. भोजूडीह स्टेशन में अब धनबाद से टाटा तक चलनेवाली स्वर्णरेखा एक्सप्रेस, पूरी- नई दिल्ली नंदनकानन नीलांचल एक्सप्रेस, शालीमार -गोरखपुर एक्सप्रेस व हावडा - रांची इंटरसिटी की ठहराव होगा. इसकी समय सारणी अभी जारी नहीं की गई है. वही आद्रा मंडल के सीनियर डीसीएम विकास कुमार ने बताया कि एक-दो दिनों के अंदर ट्रेनों की समय सारणी की घोषणा होगी. अभी रेलवे की ओर से ट्रेनों के ठहराव का सर्कुलर जारी किया गया. ट्रेनों के ठहराव होने से यात्रियों को काफी लाभ होगा. यह">https://lagatar.in/bokaro-hemant-soren-has-no-right-to-remain-in-power-salkhan/">यह

भी पढ़ें: बोकारो : हेमंत सोरेन को सत्ता में बने रहने का हक नहीं – सालखन मुर्मू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही