Search

 
 
 

बोकारो : डेंटल शिविर में जीजीपीएस चास के 1200 बच्चों की मुफ्त जांच

 
Bokaro : रोटरी क्लब चास की ओर से जीजीपीएस (गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल) चास में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में स्कूल के करीब 1200 बच्चों के दांतों की मुफ्त जांच की गई. इनमें 70% बच्चों के दांतों में सड़न सहित अन्य दंतरोग की शिकायत पाई गई. क्लब के अध्यक्ष बिनोद चोपड़ा ने कहा कि बच्चों का स्वस्थ रहना जरूरी है. डॉ संजीव कुमार चंदन ने बच्चों को दांतों की नियमित सफाई व देखभाल करने की सीख दी. दांतों की सुरक्षा के उपाय भी बताए. डॉ प्रशांत कुमार ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए दांतों की हिफाजत जरूरी है. प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने स्कूल में शिविर लगाने के लिए रोटरी क्लब की प्रशंसा की. दंतों की जांच को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया. मौके पर जीजीपीएस चास के अध्यक्ष तरसेम सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे. शिवि को सफल बनाने में बोकारो डेंटल एसोसिएशन के डॉ सुमित कुमार, डॉ प्रवीण प्रभाकर, डॉ संतोष कुमार, डॉ सीताराम महतो, डॉ अमित कुमार, डॉ देवेंद्र राय, डॉ प्रवीण मिश्रा, डॉ जॉन  लिय्यू, डॉ संजय कुमार, डॉ आदर्श पाराशर, डॉ अभिषेक अरुणदीप, डॉ शालू कुमारी, डॉ विशाखा शर्मा, डॉ ऋचा, डॉ ईशा, डॉ कोशिल, डॉ अन्नु आदि का सहयोग रहा. मौके पर रोटरी क्लब के संजय बैद, कुमार अमरदीप, चनप्रीत सिंह, बिनय सिंह आदि मौजूदथे. यह भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/vhps-foot-march-against-atrocities-on-hindus/">रांची:

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ विहिप का पैदल मार्च
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही