Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 15 मोतियाबिंद मरीजों का होगा ऑपरेशन

Bokaro :  हेल्पिंग हैंड्स बोकारो चैप्टर द्वारा शनिवार को पिंडराजोड़ा थाना क्षेत्र के काशीझरिया अंतर्गत आभा सेवा सदन में हेल्पिंग हैंड्स के संस्थापक गोपाल मुरारका एवं संजीव नेत्रालय के डॉक्टर दीपिका सिंह के सौजन्य से मुफ्त नेत्र जांच शिविर आयोजन किया गया. इस शिविर में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए लोगों को चुना गया. इस मुफ्त नेत्र जांच शिविर में सैकड़ों ग्रामीण मरीजों ने अपनी आंखों की जांच कराने पहुंचे, जिसमें 15 मोतियाबिंद मरीज पाए गए, जिनका ऑपरेशन रविवार को होगा. शिविर में मरीजों के बीच निशुल्क दवाई एवं चश्मा का भी वितरण किया गया. मौके पर गोपाल मुरारका ने कहा कि ग्रामीणों में बुजुर्गों की आंखों की रोशनी लौटाना पुण्य का काम है. ग्रामीणों की आंखों में यदि दिक्कत भी आती है तो वह जल्द डॉक्टर के पास नहीं जाते हैं. कई मरीज पैसों के अभाव में आर्थिक तंगी की वजह से अपनी आंखें ही गंवा बैठते हैं. गांव की तरफ भी लोगों को मुड़ना चाहिए ताकि गांव के लोगों की सेवा की जा सके. इसे भी पढ़ें- चांडिल">https://lagatar.in/chandil-mahaprabhu-jagannath-returned-to-shrimandir-from-mausibari-with-brother-and-sister/">चांडिल

: भाई-बहन संग मौसीबाड़ी से श्रीमंदिर लौटे महाप्रभु जगन्नाथ

हेल्पिंग हैंड्स ग्रामीणों की सेवा में तत्पर- रंजीत कुमार

मौके पर संजीव नेत्रालय कि डॉक्टर दीपिका सिंह ने कहा कि हमारे शरीर के मुख्य अंगो में खास अंग है आंख. आंख की हमारे जीवन में अलग ही महत्व है यदि आंख से संबंधित कोई बीमारी हो या आंख में चोट लग जाए आंख में चुना या सीमेंट पड़ जाए तो लोगों को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए. उन्हें तुरंत चिकित्सक से मिलना चाहिए. डॉक्टर की परामर्श लेनी चाहिए. लापरवाही से आप अपनी आंखें खो सकते हैं. डॉ रावत ने कहा कि ग्रामीणों की सेवा आभा सेवा सदन का मुख्य लक्षण है हम आगे भी जारी रखेंगे. चाइनीस मोतियाबिंद ऑपरेशन मरीजों को निजी वाहन से ओपरेशन स्थल ले जाया गया. हमें गोपाल मुरारका जी का भरपूर सहयोग मिलता रहता है. प्रवक्ता संजय सोनी ने कहा कि कोरोना काल से पहले भी हम गांव में कैंप लगाकर ग्रामीण माता और बहनों की सेवा करते आए हैं. इस बार गांव में 2 साल बाद कैंप लगा. हेल्पिंग हैंड्स के कार्यकारी सदस्य अध्यक्ष रंजीत कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया. डॉक्टर राऊत ने कार्यक्रम का संचालन किया. मौके पर डॉ प्रभास चंद्र महतो, जय प्रकाश कुमार, रामपद देवंती, आरती, नेहा विनोद, लक्ष्मण सहित आभा सेवा सदन परिवार मौजूद रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही