Search

 
 
 

बोकारो : जनजाति युवाओं को दी जाएगी नि: शुल्क आवासीय कोचिंग

 
30 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Bokaro : डॉ. राम दयाल मुण्डा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान रांची की ओर से झारखण्ड के आठ जनजाति समुदाय के युवक-युवतियों को झारखण्ड की प्रतियोगिता परीक्षा की निः शुल्क आवासीय कोचिंग दी जाएगी. इसके लिए अभ्यर्थी 30 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदक को झारखण्ड का निवासी होना चाहिए. जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा ने कहा कि इस आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के दिन आवेदक की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होना चाहिए. आवेदक का चयन दसवीं, बारहवीं व स्नातक के प्राप्त अंक के आधार पर किया जाएगा. झारखण्ड की विभिन्न पदों के लिए आवेदन देने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी. उन्होंने कहा कि आवेदन साथ जाति प्रमाण पत्र, सरकार की ओर से निर्गत फोटो पहचान पत्र, दसवीं, बारहवीं व स्नातक के अंक पत्र झारखण्ड चयन आयोग व झारखण्ड कर्मचारी आयोग की ओर से संचालित किए जाने वाले विभिन्न पदों की परीक्षा के लिए आवेदन का साक्ष्य  की छायाप्रति संलग्न करनी होगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=702530&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो : कौशल विकास से युवाओं को मिलेगा रोजगार- प्रकाश रंजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही