Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : पढ़ाई में एकाग्रता के लिए तनाव से मुक्ति जरूरी : डॉ.एएस गंगवार

Bokaro : डीपीएस बोकारो के प्राइमरी ईकाई में शनिवार को सीनियर विंग के छात्रों के लिए पिकनिक का आयोजन किया गया. प्रिंसिपल डॉ.एएस गंगवार ने केक काट कर बच्चों को नये साल की शुभकामनाएं दी. दो साल बाद आयोजित इस मिलन समारोह सह पिकनिक में बच्चों ने खूब मस्ती की. स्कूल के शिक्षकों ने भी उनका साथ दिया और उनकी हौसला अफजाई की. कक्षा 9, 10 और 12वीं के विद्यार्थियों ने गीत-संगीत और नृत्य कर खूब धमाल मचाया. इसके अलावा विभिन्न खेलों व मनोरंजक स्पर्धाओं का भी आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने खुलकर भाग लिया. बच्चे अपनी पसंद की पोशाक पहनकर आए थे. इसे लेकर बच्चों ने स्कूल परिसर में आकर्षक सजावट भी की थी. [caption id="attachment_520534" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/DPS-PICNIC-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> पिकनिक के दौरान केक काटते प्रिंसिपल डॉ.एएस गंगवार[/caption] पिकनिक में शामिल बच्चों को संबोधित करते हुए डॉ.एएस गंगवार ने कहा कि पढ़ाई में अच्छा करने के लिए मानसिक शांति, सुकून और शारीरिक स्फूर्ति भी जरूरी है. तभी एकाग्रता आती है. तनावमुक्त माहौल में ही बच्चे एकाग्र होकर पढ़ सकते हैं और बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं. इसके लिए उनका गीत-संगीत और विभिन्न मनोरंजक स्पर्धाओं से जुड़ाव भी ज़रूरी है. बता दें कि विगत दो वर्षों तक कोरोना के कारण पिकनिक का आयोजन नहीं किया जा सका था. अगले चरण में जूनियर क्लास के बच्चों का पिकनिक होगा. यह">https://lagatar.in/bokaro-rural-rait-adhikar-morchas-dharna-at-dc-office-on-10th/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : 10 को डीसी कार्यालय पर ग्रामीण रैयत अधिकार मोर्चा का धरना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही