Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : 21 जुलाई से 21 अगस्त तक बीएलओ घर-घर जाकर वोटरों का करेंगे सत्यापन

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को गंभीरता से लें अधिकारी : डीसी
Bokaro : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह -उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 को लेकर डीडीसी कीर्ति श्रीजी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक सुमन व सभी निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों के साथ शनिवार 17 जून को बैठक की. डीसी ने उपस्थित सभी बीएलओ व सभी निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों से जानकारी ली. पदाधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है, निर्वाचन निबंधन से संबंधित सभी तकनीकी पहलुओं से मास्टर ट्रेनों द्वारा बीएलओ को रू-ब-रू कराया जा रहा है. [caption id="attachment_672171" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/DC-BLO-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> बैठक में शामिल निर्वाचन निबंधन व सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी[/caption] डीसी ने प्रशिक्षण सत्र की गुणवत्ता और बेहतर सुनिश्चित करने को लेकर निरीक्षण सत्र का औचक निरीक्षण करने का निर्देश भी दिया. उन्होंने कहा कि 21 जुलाई से 21 अगस्त तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा. इस कार्य का सभी निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी व सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी निगरानी करेंगे. उन्होंने सभी बीएलओ को व्हाट्सएप ग्रुप बनाने व घर-घर सर्वे के दौरान मतदाताओं के साथ सेल्फी लेकर ग्रुप में तस्वीर साझा करने को कहा है. वहीं 22 अगस्त से 29 सितंबर तक विभिन्न गतिविधियों के तहत रेशनलाइजेशन, रिअरेंजमेंट्स ऑफ पोलिंग स्टेशन, पार्ट्स एंड फाइनलाइजेशन प्रपोजड रिस्ट्रक्चरिंग ऑफ सेक्शन आदि का संचालन किया जाएगा. मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 17 अक्टूबर 2023 को किया जाना है. आपत्ति प्राप्त करने की अवधि 17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक है. इस दौरान कुल दो शनिवार और रविवार को विशेष शिविर का भी आयोजन मतदान केंद्रों पर किया जाएगा. इसके बाद प्राप्त दावा आपत्तियों का निस्तारण 26 दिसंबर  को किया जाना है. साथ ही मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2024 को किया जाएगा. डीसी ने इसे लेकर संबंधित पदाधिकारियों को उक्त कार्यक्रमों के दौरान विभिन्न गतिविधियों का संचालन आयोग के दिशा निर्देश का अनुपालन करने को कहा है. बैठक में निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी जेम्स सुरीन, सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार, दिलीप कुमार, छवि बाला बारला, मनोज कुमार, रामा रविदास, अजय वर्मा, अशोक सिन्हा, रेणु बाला, संदीप कुमार, नरेश कुमार, बृजेश कुमार जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार व निर्वाचन शाखा के कर्मी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-selection-of-players-on-july-2-at-the-volleyball-center/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : वॉलीबॉल सेंटर में 2 जुलाई को खिलाड़ियों का चयन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही