Search

 
 
 

बोकारो  : 12 अक्टूबर से ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’

 
Bokaro : उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कहा कि ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ का शुभारंभ 12 अक्टूबर से फिर शुरु होने जा रहा है. इस कार्यक्रम का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा. पहला चरण 12 से 22 अक्टूबर 2022 तक एवं दूसरा चरण एक से 14 नवंबर 2022 तक संचालित किया जायेगा. बता दें कि पिछले वर्ष भी ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया था. पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त करने तथा जांच के बाद उन्हें स्वीकृत कर योजना का लाभ ऑन द स्पॉट ही लाभार्थियों को उपलब्ध कराने की इस पहल को अपार सफलता मिली थी. इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने इस वर्ष भी ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ पूरे सूबे में एक साथ दो चरणों में आयोजित करने का निर्णय लिया है. पिछले शिविरों में प्राप्त आवेदन का शत-प्रतिशत निष्पादन हुआ. इसे भी पढ़ें–चांडिल">https://lagatar.in/chandil-rajni-celebrates-13th-birthday-by-cutting-a-15-pound-cake-in-dalma/">चांडिल

: दलमा में रजनी ने 15 पाउंड का केक काट मनाया 13वां जन्मदिन

पंचायत स्तर पर शिविरों का होगा आयोजन

उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने बताया कि ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ की शुरुआत होने पर पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन कर राज्य सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों/आमजनों को जागरूक किया जाएगा. साथ ही शिविर में ही योजनाओं का अधिकाधिक लाभ आमजनों को दिया जाएगा, ताकि कोई भी अहर्त्ता प्राप्त व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित नहीं रहे. उपायुक्त ने कहा कि क्रमवार सभी पंचायतों में ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ शिविर का आयोजन किया जाएगा. आमजनों से अपील है कि वह अपने पंचायत में आयोजित होने वाले शिविर में स्वयं हिस्सा लें और दूसरों को हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करें. ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लोक– कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके. इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-if-you-dont-give-five-lakh-extortion-you-will-burn-the-house/">जमशेदपुर

: पांच लाख रंगदारी दो नहीं तो घर जला देंगे

विभिन्न गतिविधियों का होगा संपादन

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ के जरिए आमजनों को राज्य सरकार की सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जायेगी. इसके तहत झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत नये ग्रीन राशन कार्ड, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लिए आवेदन, सर्वजन पेंशन योजना के लिए आवेदन, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के लिए आवेदन समेत अन्य योजनाओं का लाभ सुयोग्य लाभुकों से आवेदन प्राप्त कर जांच के बाद दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें–गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-expired-medicine-thrown-on-the-roof-of-patient-ward-in-sadar-hospital-no-one-is-aware/">गिरिडीह

: सदर अस्पताल में मरीज़ वार्ड की छत पर फेंकी गई एक्सपायरी दवा, किसी को ख़बर नहीं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही