Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : मूर्ति विसर्जन के साथ कसमार में गणेश महोत्सव का समापन

Advertisement
Advertisement
Kasmar (Bokaro) : कसमार में आयोजित पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन रविवार देर रात मूर्ति विसर्जन के साथ हुआ. कसमार के महावीर मंदिर परिसर स्थित पंडाल से गाजे-बाजे के मूर्ति विसर्जन जुलूस निकाला गया. जुलूस कसमार मुख्य सड़क, तेलमुंगा, गर्री, बाजार टांड़, धधकिया मोड़ होते हुए शिवराम बांध पहुंचा, जहां मूर्ति का विसर्जन किया गया. विसर्जन के दौरान गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ, जय गजानन जय गणेश के जयकारे लगाए जा रहे थे. श्रद्धालुओं ने जमकर आतिशबाजी भी की. विसर्जन के मौके पर गणेश महोत्सव पूजा समिति के अध्यक्ष सूरज साव, उपाध्यक्ष राकेश रंजन, प्रीतम महतो, सचिव विष्णु जायसवाल, उपसचिव लकी जायसवाल, मेघनाथ गोस्वामी, प्रीतम मिश्रा, गौतम साव, रजत मिश्रा, गणेश करमाली, अजय गोस्वामी, मंजीत जायसवाल, रवि प्रजापति, आशुतोष झा, उमाशंकर प्रजापति मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-three-youths-injured-in-direct-collision-between-bike-and-car/">गिरिडीह

: बाइक व कार की सीधी टक्कर में तीन युवक घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही